पंचकल्याणक महामहोत्सव कुंडलपुर : यहां देखें पूरे कार्यक्रम की लिस्ट
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
दमोह। तीर्थ क्षेत्र कुंडलगिरी के आदिम तीर्थंकर आदिनाथ बाबा के आशीर्वाद से सहस्त्रकूट जिनालय, त्रिकाल चौबीसी सहित कई जिनबिम्बों की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विधि का महामहोत्सव आज से धूमधाम से शुरू हो गया। इसमें सुबह छह बजे से पात्रशुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन हुआ। इसके बाद नौ बजे से आचार्य विद्यासागर महाराज की अमृत वाणी और आशीर्वचन को लोगों ने सुना। वहीं 9.30 बजे संघ की आहारचर्या। इसके बाद 12.30 बजे से याग महामंडल विधान का कार्यक्रम होगा। दोपहर को साढ़े तीन बजे से आचार्य के प्रवचन के बाद शाम 6.45 बजे संगीतमय महाआरती एवं प्रवचन को लोग सुनेंगे।
रात 8.00 बजे सौधर्म सभा, आसनकम्पायमान नगरी की रचना, माता-पिता की स्थापना, अष्टदेवियों द्वारा सेवा, सोलह स्वपन दर्शन माता का जगाना। इसके बाद रात 11.00 बजे से गर्भकल्याणक की आंतरिंक क्रिया होगी। यह भी बता दें कि बडे़ बाबा आदिनाथ भगवान के सबसे बड़े जिनालय में स्थापित प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन आज से शुरू होगा।यहां देखें आज के कार्यक्रमों पूरी लिस्ट
सुबह 6.00 बजे पात्रशुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन
सुबह 9.00 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज की अमृत वाणी और आशीर्वचन
सुबह 9.30 बजे संघ की आहारचर्या
दोपहर 12.30 बजे याग महामंडल विधान
दोपहर 3.30 बजे आचार्य के प्रवचन
शाम 6.45 बजे संगीतमय महाआरती, प्रवचन
रात 8.00 बजे सौधर्म सभा, आसनकम्पायमान नगरी की रचना, माता-पिता की स्थापना, अष्टदेवियों द्वारा सेवा, सोलह स्वपन दर्शन माता का जगाना।
रात 11.00 बजे से गर्भकल्याणक की आंतरिंक क्रिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
प्रदेश के बड़वानी जिले के दिगंबर जैन समाज के बावनगजा जी लोक-न्यास की 159 वर्ष पुरानी जमीन पर शासन ने अपना दावा यह कहकर रख दिया और जता दिया कि जमीन 200 करोड़ की हो गई। भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय बताकर जैन समाज को अपने हक से वंचित किया जा रहा था, जो 150 वर्ष पूर्व बडवानी के तत्कालीन राजा द्वारा दिया गया था। बड़वानी से पढ़िए, यह विशेष रिपोर्ट...
अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल उप. जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में 24 एवं 25 अक्टूबर को धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन होगा। सामूहिक आरती, अभिषेक-शांतिधारा, भक्तामरजी महामंडल विधान और साधारण सभा आयोजित की जाएगी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।