बड़वानी। प्रदेश के बड़वानी जिले के दिगंबर जैन समाज के बावनगजा जी लोक-न्यास की 159 वर्ष पुरानी जमीन पर शासन ने अपना दावा यह कहकर रख दिया और जता दिया कि जमीन 200 करोड़ की हो गई। भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय बताकर जैन समाज को अपने हक से वंचित किया जा रहा था, जो 150 वर्ष पूर्व बडवानी के तत्कालीन राजा द्वारा दिया गया था। समाज ने इंदौर के वकील डॉ. विवेक पाण्डेय को नियुक्त कर शासन के खिलाफ बडवानी में मुक़दमा दायर किया। इसमें माननीय न्यायालय ने जैन समाज का स्वामित्व घोषित कर शासन के विरुद्ध स्थाई निषेधाज्ञा जारी कर दी। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी रजिस्ट्रार लोक-न्यास को निर्देशित किया कि लोक-न्यास की भूमि को 3 महीने में सीमांकित कर रजिस्टर में दर्ज करें। ट्रस्ट की पैरवी डॉ. विवेक पाण्डेय द्वारा की गई। ट्रस्ट की संपत्ति को न्यायायिक मार्ग से संरक्षित करने पर समाजजनों ने आभार व्यक्त किया।
बावनगजा जी लोक न्यास जैन समाज की बड़ी उपलब्धि : न्यायालय ने शासन के विरुद्ध निषेधाज्ञा जारी की, पैरवी एडवोकेट डॉ.विवेक पाण्डे ने की

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गोलाकोट जैन तीर्थ में सेवा न्यास का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 24-25 अक्टूबर को : भक्तामर महामंडल विधान और पारिवारिक मिलन होंगे प्रमुख आकर्षण
अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल उप. जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में 24 एवं 25 अक्टूबर को धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन होगा। सामूहिक आरती, अभिषेक-शांतिधारा, भक्तामरजी महामंडल विधान और साधारण सभा आयोजित की जाएगी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 07-10-2026, 03:23 pm
विधानसभा परिसर में गूंजा क्षमा, अहिंसा और संयम का संदेश : आचार्य समयसागर जी ने पढ़ाया आत्मानुशासन का पाठ
मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर क्षमा, अहिंसा और करुणा का संदेश ग्रहण किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
भोपाल • राजेश जैन दद्दू • 07-10-2026, 02:33 pm



