श्रद्धा भक्ति से किया गया पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास : समारोह में हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि की
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•23/2/2026, 7:25:08 pm

श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास भक्तिभाव से किया गया। सुबह नित्य नियम अभिषेक, विश्व में सुख शांति समृद्धि के लिये वृहद शांतिधारा की गई। लार से पढ़िए, यह खबर...
लार। श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास भक्तिभाव से किया गया। सुबह नित्य नियम अभिषेक, विश्व में सुख शांति समृद्धि के लिये वृहद शांतिधारा की गई। इसके बाद भगवान का पूजन किया गया। सभी अनुष्ठान विधि विधान के साथ प्रतिष्ठाचार्य संजय जैन, गुणाशीष अहार एवं पं.कमल कुमार शास्त्री लार ने पूर्ण कराए। महोत्सव के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में 28 मार्च से 2अप्रैल तक श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक, मानस्तंभ जिनबिंब प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव आयोजित होगा। रविवार को दोपहर में घटयात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर क्षीर से जल भर कर मंगल कलश लेकर लक्ष्मी गिरी भक्ति भजनों पर नृत्य करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि के बाद प्रतिष्ठाचार्य द्वारा मंत्रों के उच्चारण के साथ ही धर्मावलंबियों की उपस्थिति में पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम भक्तिभाव से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मी राकेश गिरि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, डोली जैन पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा टीकमगढ़, रामलखन गौतम सरपंच, पवन जैन, डॉ.इंद्राकुमार जैन, राजेंद्र जैन शिक्षक बुडेरा, प्रो.राकेश जैन घुवारा, वीरेंद्र सपोन, राजकुमार जैन मबई, सियाराम गौतम एवं महामहोत्सव समिति निरंजन जैन विजय विसरद, पुष्पेंद्र,नीरज, अरविंद्रा सेठ एवं मंदिर कमेटी लार के दिनेश जैन, गौरभ जैन, हेमंत जैन का योगदान रहा। इस मौके पर टीकमगढ़, बड़ागांव, समर्रा, अहार जी, बुडेरा, अजनौर, सपोन, मुंबई आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रतिष्ठाचार्य संजय जैन गुणाशीष अहार ने कहा कि पुण्यात्मा की संपत्ति ही पुण्य कार्य में लगती है। जब हमारा तीव्र पुण्य का उदय होता है और जन्म-जन्म के संचित पुण्य कर्म उदय में आते हैं, तब हमारे भाव दान करने के एवं महा महोत्सव में सम्मिलित होने के बनते हैं। भक्ति, शक्ति और समर्पण के इस संगम में सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:29:15 pm
अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:20:20 pm





