कक्षा में प्रथम पलक जैन ने अर्जित किए 97.2 प्रतिशत अंक : छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित समाज जनों ने शुभकामनाएं दीं।

पारस विद्या विहार स्कूल की छात्रा पलक जैन ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने बताया कि उसको जेईई की तैयारी करके इंजीनियर बनना है। सागर से पढ़िए, मनीष विद्यार्थी की यह खबर...
सागर। पारस विद्या विहार स्कूल की छात्रा पलक जैन ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा ने बताया कि उसको जेईई की तैयारी करके इंजीनियर बनना है। छात्रा का कहना है कि उसके मम्मी पापा का सपोर्ट रहता है, इसलिए हम पढ़ाई में अपना समय दे पाते हैं।बइसके साथ ही हमारे क्लास के टीचर भी हमारा सहयोग करते रहे है। पिता शैलेंद्र जैन इलेक्ट्रिकल्स शॉप चलाते हैं एवं माता शर्मिला जैन गृहणी हैं। सागर के हनुमान पाएगा के निवासी हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित समाज जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
लोभ, लालच और तृष्णा से मुक्त होकर संतोष अपनाना ही उत्तम शौच धर्म : कुचामन सिटी में पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
कुचामन सिटी में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक पर पंचकल्याणक विधान कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। भगवान महावीर मंदिर में अभिषेक-शांतिधारा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। पढ़िए श्रीफल साथी लालचन्द पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:35 pm
जीवन में ऊंचाई चाहिए तो भीतर की अशुद्धियों का भार उतारना होगा—मुनि समत्वसागर : आत्मस्पंदन ध्यान शिविर में उत्तम शौच धर्म पर कहा—ईंधन जितना शुद्ध, यात्रा उतनी निर्बाध
आगरा के आत्मस्पंदन ध्यान शिविर में मुनि समत्वसागर जी ने उत्तम शौच धर्म को जीवन की आंतरिक शुद्धि से जोड़ा। ईंधन, हवाई जहाज और पर्वतारोहण के उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि भीतर की अशुद्धियां कम होने पर आत्मिक ऊंचाइयों की यात्रा सहज होती है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:33 pm



