इंदौर। आचार्य भगवन विद्यासागर जी एवं नवआचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से इस वर्ष 2024 का भव्य चातुर्मास गुणायतन प्रणेता, भावना योग,शंका समाधान प्रर्वतक परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी संसघ का वर्षायोग कराने का परम सोभाग्य मां अहिल्या की नगरी इंदौर को प्राप्त हुआ है।

समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव का मंगल विहार इंदौर महानगर के लिए चल रहा है। पूज्य गुरुदेव के मंगल चातुर्मास कलश की स्थापना 21 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे से कार्यक्रम स्थल मोहता भवन, बास्केटबॉल ग्राउंड के पास जंजीर वाला चौराहा इंदौर पर होगी।