इंदौर। जैन सोशल ग्रुप स्काई द्वारा अपनी सदस्याओं के लिए शहर के थिएटर में मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। साथ ही साथ सदस्यों को स्वादिष्ट भोजन और गेम्स खिलवाए गए।

कार्यक्रम के आयोजक अनीता जैन, ज्योति जैन, पुष्पा जैन, रचना बागरेचा, शिखा सियाल थे। तो वहीं संयोजक सीमा जैन और पिंकी जैन रहे इसके अलावा गेम्स खिलाने की जिम्मेदारी आरती योगेश जैन एवं प्रियंका अंकित जैन और उनकी टीम ने संभाली।