मिलन हाइट्स महिला मंडल ने भक्तामर पाठ और किटी का आयोजन किया। आयोजन में समूह की सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुईं। विशेष परिधान का पुरस्कार निहारिका, भावना, सीमा और कविता जैन को मिला। पढ़िए यह रिपोर्ट....
इंदौर। मिलन हाइट्स महिला मंडल ने भक्तामर पाठ और किटी का आयोजन किया। आयोजन में समूह की सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुईं। विशेष परिधान का पुरस्कार निहारिका, भावना, सीमा और कविता जैन को मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिल्पा अखिलेश जैन, अल्पना जैन, शिल्पी विजेता रहीं।आयोजक किरण दोषी ने न सिर्फ सदस्यों को गरबा कराया बल्कि गुजराती थीम पर स्वादिष्ट भोजन भी रखा। सफल आयोजन के लिए सोनाली, राजकुमारी, कुसुम, शिल्पा, प्रियंका और रुचि चोविष्या जैन ने आभार माना।





