आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान के सातवें दिन भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक की स्मृति में 5 किलो 250 ग्राम का विशेष निर्वाण लाडू अर्पित कर पुण्यार्जन किया।इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा वातावरण भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों मंगलाचरण और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और भगवान पार्श्वनाथ की आराधना करते हुए विधान की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कीं।मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि- विधान का मार्गदर्शन पंडित रविंद्र कुमार जैन शास्त्री एवं सौरभ जी जैन शास्त्री ने कराया।

मंदिर एवं धर्मशाला का स्वर्ण शताब्दी वर्ष मनाय

मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक जैन समाज के लिए अत्यंत पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि 16 दिवसीय महामंडल विधान में प्रतिदिन करीब 200 से 250 श्रद्धालु भक्ति एवं उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। विधान के माध्यम से मंदिर परिसर में धर्म की प्रभावना का सुंदर वातावरण बना हुआ है।उन्होंने बताया कि मंदिर एवं धर्मशाला परिसर का स्वर्ण शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है।आगामी महीनों में इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

यह समाजजन मौजूद रहे

कार्यक्रम में नरेश जैन,राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र कुमार जैन, रविंद्र जैन, प्रमोदकुमार जैन, प्रदीप जैन, सुभाष जैन,अशोक जैन,धर्मेश जैन,धर्मेंद्र जैन सुनील जैन नायक राजकुमार जैन बंटू, पवन जैन बोदला, सुमन जैन,सुशील जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।