21वें तीर्थंकर श्री नमिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक दिवस शुक्रवार को आगरा के अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मनाया गया।नमिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अतुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर...
आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अन्तर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 21वें तीर्थंकर श्री नमिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक दिवस शुक्रवार को आगरा के अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसमें भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। नमिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अतुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें सभी श्रावक- श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस अवसर प्रवीन जैन, राकेश जैन, अजय जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, रागिनी जैन सहित अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।