
इसके अलावा सुपार्श्वनाथ मंदिर एवं श्री खंडेलवाल आदिनाथ छोटा जैन मंदिर, श्रीमंदिर जिनालय, महावीर जिनालय सहित पोदनपुर, णमोकार धाम, मोरटक्का सहित सिद्धवरकूट जी में भी लाडू चढाया गया। इस अवसर पर मनोज जैन, सनित जैन, अचितन्य जैन, अतिशय जैन, हेमंत काका, कांतिलाल जैन, संतोष बाकलीवाल, नवीन भुच, पवन जैन, नरेश पाटनी, पराग जैन, डॉ.रविश जैन सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।
गौरतलब है कि भगवान महावीर के दिव्य-संदेश 'जियो और जीने दो' को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या को दीपक जलाए जाते हैं और भगवान महावीर से कृपा-प्रसाद प्राप्ति के लिए लड्डुओं का नैवेद्य अर्पित किया जाता है। इसे 'निर्वाण लाडू' कहा जाता है।
[video width="1280" height="720" mp4="https://www.shreephaljainnews.com/wp-content/uploads/2022/10/20221025_1934091.mp4"][/video]




