जयपुर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज, आर्यिका अर्हम श्री माता जी ससंघ, आर्यिका विष्णु प्रभा माता जी ससंघ के मंगल आशीर्वाद से राष्ट्रीय दिवस पर रात्रि 8 बजे 9 वें 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का शुभारंभ हुआ। दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह एवं पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि 48 दिवसीय भक्तामर पाठ नौ वां वर्ष है। संयोजिका अनिता बड़जात्या, डॉ. अनिता जैन, विमला जैन, ज्योति जैन ने मुनि श्री विलोक सागर जी, आर्यिका श्री अर्हम आशीर्वादश्री माताजी, आर्यिका श्री विष्णु प्रभा माता जी को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर यह समाजजन रहे मौजूद

भक्तामर पाठ में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संतोष गंगवाल, संतोष रावका, राकेश पाटोदी, मुकेश सोगानी, सारसमल झांझरी,

बसंत बाकलीवाल, अशोक पापड़ीवाल, चौताली वोहरा, सुधा लुहाड़िया, शोभा सेठी, मुनि संघ वैय्यावृति महिला समूह की प्रमिला शाह, किरण बिल्टी वाला परिवार, राखी पाटनी, धूपचंद शाह, पुलक मंच परिवार से बीना अनिल टोंग्या, विमल जैन एडवोकेट, अशोक बडजात्या, अशोक जैन मालपुरा वाले प्रदीप बाकलीवाल, राजेश बाकीवाला, प्रदीप पाटनी, पदम पांड्या आदि उपस्थित थे।

यह भक्तामर पाठ ऋद्धि सिद्धि मंत्रों व दीप अर्चना भक्ति भाव सहित 2 अक्टूबर तक चलेगा। संचालन उदयभान जैन ने किया। इससे पूर्व रात्रि 7.15 बजे विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री गायत्री नगर ने जम्बूद्वीप रचना, ढाई द्वीप रचना, तीन लोक की रचना के बारे में बताया। कार्यक्रम की संयोजिका निता बड़जात्या हैं।