मनोज नायक-  नगर पालिका के पूर्व एल्डरमैन एवं अधिमान्य पत्रकार अजय जैन द्वारा सरकारी अस्पताल के कुपोषण वार्ड में जाकर जरूरतमंद मरीजों एवं बच्चो को फल एवं खाद्य सामग्री के पैकटों का वितरण किया । इस अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया गया ।

पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय नेमीचंद जैन का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । फल वितरण के इस कार्यक्रम में नगर निरीक्षक जितेंद्र नगाइच, डॉक्टर सुधीर आचार्य, केशव शर्मा पंडित जी, अजय जैन पत्रकार, सोनू गोयल, महेंद्र सखवार, हर्ष जैन, विशाल जैन, दीपक जमहोरिया सहित अनेककों समाजसेवी मौजूद थे ।