जिन्होंने सत्र 2021-22 में 10वीं कक्षा में 85% अथवा 12वीं कक्षा में 80% या अधिक अंक प्राप्त किये हैं। साथ ही जिन छात्रों का आईआईटी, पीएमटी, सीपीएमटी, सीएस, आईआईएम, एमबीए, जीमैट, क्लैट, पीजीमेडिकल, यूपीएसी, स्टेट पीएससी, पीएचडी, एमफिल, प्रशासनिक सेवा अथवा किसी भी शासकीय सेवा में चयन हुआ है अथवा जिन्होंने शिक्षा, खेल या किसी भी क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि/सम्मान हासिल की हो, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के संयोजक सुरेशचंद जैन एवं रूपेश जैन दिल्ली ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 नवम्बर 2022 है ।

जो छात्र-छात्राएं उपरोक्तानुसार योग्यता रखते हैं, वे अतिशीघ्र अपना पंजीयन कराएं। कार्यक्रम स्थल की सूचना के बारे में समय रहते सभी को अवगत कराया जाएगा। सम्मान समारोह में चयनित सभी छात्रों को उनकी योग्यतानुसार स्वर्ण पदक, रजत पदक, लैपटॉप के साथ शील्ड, स्मृति चिह्न, बैग, पैन, डायरी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मार्गव्यय के साथ साथ आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर बहुरंगीन स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभाशाली बच्चों का परिचय प्रकाशित किया जाएगा।




