नौगामा। “सबकी सेवा, सबको प्यार” के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा, जिला बांसवाड़ा ने सुगंध दशमी के अवसर पर मुख्य सड़क किनारे बैठने वाले फुटपाथ विक्रेताओं को तीन कैनोपी वितरित कीं।

पहले चरण में तीन विक्रेताओं को मिली राहत

महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष वीर सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि सेवा अभियान के अंतर्गत कुल 12 कैनोपी वितरित की जाएंगी। प्रथम चरण में 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर के बाहर बैठने वाले सब्जी, फल एवं होजरी विक्रेताओं को कैनोपी प्रदान की गई।

कैनोपी प्राप्त करने वाले विक्रेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा गर्मी, वर्षा और सर्दी के मौसम में उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के प्रति आभार जताया।

सेवा कार्य में रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दर्शन एवं धूप चढ़ाने आए श्रद्धालु भी सेवा कार्य के साक्षी बने। समवशरण मंदिर परिसर के बाहर लगाई गई कैनोपियों ने जनहित और संवेदना का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहभागिता

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष वीर सुरेश चंद्र गांधी, सचिव वीर कैलाश पंचोली, संरक्षक डॉ. अजीत गांधी, वीर रमेश चंद्र गांधी, मुकेश चंद्र गांधी, भरत पंचोली, केसरीमल पंचोली सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीफल साथी : सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा