अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक 5 अप्रैल को: बच्चों के सगाई संबंधों पर होगी विशेष चर्चा

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की राष्ट्रीय संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक 5 अप्रैल को धौलपुर में होगी। अजमेर अधिवेशन की प्रस्तावित कार्य योजना एवं संस्था की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुरैना से मनोज जैन नायक की खबर...
मुरैना। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी राष्ट्रीय संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक 5 अप्रैल को धौलपुर में होगी। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल ने बताया कि संस्था के परम संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली, सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, सुदीप जैन मिढ़ेला वाले के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भारतवर्ष के सभी क्षेत्रीय संयोजकों के सहयोग से उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के अविवाहित बच्चों के संपूर्ण परिचय सहित बहुरंगी परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया गया था। इस बैठक में उस परिचय पुस्तिका के नवीन संस्करण के प्रकाशन पर चर्चा के साथ सजातीय बालक-बालिकाओं के सगाई संबंध अधिकाधिक संख्या में कराए जाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही अजमेर अधिवेशन की प्रस्तावित कार्य योजना एवं संस्था की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जैसवाल जैन धर्मशाला धौलपुर में शनिवार 5 अप्रैल को प्रातः10 बजे से आयोजित बैठक में संस्था के वरिष्ठ नेतृत्व सहित विभिन्न शैलियों के स्थानीय संयोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें सौ से अधिक प्रतिनिधियों के उपस्थित होने की संभावना हैं।समाज बंधु काफी लाभान्वित हो रहे हैं समूह के राष्ट्रीय संयोजक रूपेश जैन दिल्ली एवं अनिल जैन मकराना ने बताया कि समाज के अविवाहित बच्चों के सगाई संबंधों में जैसवाल जैन परिणय एप की अहम भूमिका प्रतिपादित होती दिखाई दे रही है। अतिशीघ्र ही जैसवाल जैन परिणय एप नई साज-सज्जा एवं नए फीचरों के साथ दिखाई देगा। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक एवं महेंद्र जैन भैयन के अनुसार अप्रस दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचियां समाज की एक मात्र ऐसी संस्था है जो समाज के विवाह योग्य बच्चों के सगाई संबंध कराने में बच्चों के अभिभावकों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। संपूर्ण भारतवर्ष में निवासरत जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज के अविवाहित लड़के-लड़कियों का सम्पूर्ण परिचय एकत्रित कर समाज के समक्ष रखता है। जिससे समाजजन को अपने बच्चों के सगाई संबंध करने में काफी सुविधा होती है। समूह द्वारा प्रकाशित अविवाहित परिचय पुस्तिका एवं जैसवाल परिणय एप से समाज बंधु काफी लाभान्वित हो रहे हैं।सभी व्यवस्था की है पूर्ण इस बैठक में अधिकाधिक संख्या में बच्चों के संबंध निश्चित कराने के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में ग्वालियर, डबरा, झांसी, इंदौर, आगरा, राजाखेड़ा, शमशाबाद, अम्बाह, मुरैना, गोहद, जयपुर, कोलकाता, बंडील, भोपाल, दिल्ली सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष से स्थानीय संयोजकों के उपस्थित होने की संभावना हैं। धौलपुर शैली के स्थानीय संयोजक मानकचंद जैन, दिनेश जैन मेडिकल, राजकुमार जैन राजू, हरविंदर जैन, दिलीप जैन व्याख्याता ने बताया कि बैठक संबंधी सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। आगंतुक सभी महानुभावों के आवास एवम भोजनादि की समुचित व्यवस्था सभा स्थल पर की गई है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



