नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन 1 टूर्नामेंट : फाइनल में एलीफेंट टीम ने जीता खिताब

श्री दिगंबर जैन नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) की ओर से रविवार, को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना, आर.के. सर्किल में नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग ((एनपीएल) सीजन 1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर...
उदयपुर। श्री दिगंबर जैन नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) की ओर से रविवार, को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना, आरके सर्किल में नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग ((एनपीएल) सीजन 1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष मेहता एवं सचिव मयंक सिपरिया ने बताया कि इस आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिनमें आत्मप्रकाश हिंसावत, प्रशांत के थाया, सुनील सिपरिया, पुष्पेंद्र हिंसावत (पैरागन मोबाइल) एवं कौशल मानोत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लायन एवं एलीफेंट टीम के मध्य खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए एलीफेंट टीम ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का समापन खेल भावना, उत्साह, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में हुआ। आयोजन को प्रतिभागियों एवं दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त हुई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



