मुनिश्री वीर सागर जी महाराज ने दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं को 2 जुलाई को नेमि मोक्ष दिवस पर गिरनार जी जाने के लिए धर्मसभा में प्रेरित किया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने नागपुर पहुंचकर यहां विराजित मुनिश्री को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा। नईदिल्ली से नेमि मोक्ष स्थल तक पदयात्रा 23 मार्च से शुरू होगी और इसका समापन 2 जुलाई को होगा। पढ़िए नईदिल्ली से यह खबर...
नईदिल्ली। 5 फरवरी को नागपुर में विराजमान संत शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 वीर सागर जी मुनिराज को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने दिल्ली से 23 मार्च को आरंभ होकर 2 जुलाई को 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्ष स्थल गिरनार जी पहुंचने वाली धर्म पदयात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया। मुनिश्री 108 वीर सागर जी मुनिराज ने धर्मसभा में विश्व जैन संगठन की ओर से दिल्ली से गिरनार जी की 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा की निर्विघ्न सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।मुनिश्री ने धर्मसभा में समाजजनों को धर्म पदयात्रा के लिए किया प्रेरित 

उन्होंने सभी समाज जनों को एकता का परिचय देते हुए पदयात्रा की अनुमोदना कर इसमें शामिल होकर 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्षस्थल गिरनार जी पर मोक्ष कल्याणक दिवस 2 जुलाई को पूर्ण श्रद्धाभाव से जाने की प्रेरित किया।

श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

विश्व जैन संगठन युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सागर जैन, सरधना ने बताया कि आज संगठन की मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य अनुज जैन, गौरव जैन (लक्ष्मी नगर, दिल्ली), युवा प्रकोष्ठ के सदस्य संयम जैन और नागपुर से संगठन के सदस्यों और सहयोगियों ने बुधवार को मुनि श्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।