मुनिश्री सुधासागर जी का नगर में भव्य चातुर्मास एवं जिनबिंब पंचकल्याणक महा महोत्सव में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह शुक्रवार 12 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से होगा। अशोकनगर से पढ़िए, यह खबर...
अशोक नगर। मुनिश्री सुधासागर जी का नगर में भव्य चातुर्मास एवं जिनबिंब पंचकल्याणक महा महोत्सव में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह शुक्रवार 12 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से होगा। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह के लिए अशोक नगर जैन समाज ने आह्वान किया कि सभी पुरुष वर्ग, युवा वर्ग सफेद वस्त्रों और सभी महिला मंडल संगठन अपने-अपने ड्रेस कोड में सम्मिलित हों। सभी त्यागी व्रतियों, बाहर से पधारे सभी अतिथियों के भोजन व्यवस्था सकल जैन समाज अशोक नगर पंचायत की ओर से कार्यक्रम स्थल के पास ही रखी गई है। समाजजनों ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपना पुण्य बढ़ाएं।