आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर, मुनि श्री अप्रमित सागरजी, मुनि श्री सहज सागरजी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ का गुलाबी नगरी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश रविवार 22 जून की सुबह होगा। अति भव्य चातुर्मास के लिए यह भव्य मंगल प्रवेश हो रहा है। जयपुर से पढ़िए, यह खबर...
जयपुर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर, मुनि श्री अप्रमित सागरजी, मुनि श्री सहज सागरजी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ का गुलाबी नगरी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश रविवार 22 जून की सुबह होगा। अति भव्य चातुर्मास के लिए यह भव्य मंगल प्रवेश हो रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जयपुर नगर में नित्यम आदित्यम आनंदम का शोर गली-गली में गुंजायमान होगा। होने वाला मंगल प्रवेश में महावीर नगर से ढोल मंजीरों, तोरणद्वारों और राजस्थानी कलाकारों के साथ समाज जन का विशाल जनसमुदाय शामिल रहेगा।

समाजजना साधु परमेष्ठि के चौक पूर कर पाद प्रक्षालन और मंगल आरती कर मुनि संघ की कीर्ति नगर टोंक रोड से मंगल अगवानी करेंगे और नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयकारा गुंजायमान होगा। प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं महिला मंडल कीर्ति नगर जैन मंदिर जयपुर ने अपील की है कि कृपा है पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी की, हमें गुरु के शिष्यों का चातुर्मास प्राप्त हो रहा है। इस ऐतिहासिक अगवानी के साक्षी बनने के लिए आप भी पधारो सा...।