अलवर। श्री सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शिवाजी पार्क अलवर के तत्वावधान में मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन और सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे से मंगलाचरण से इसका आगाज हुआ। स्थानीय सम्भव नाथ महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया।
इन समाजजन को मिला पुण्यार्जन करने का सौभाग्य
श्री अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा, हसनखां मेवात नगर अलवर में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।मुनि श्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य ममता, मीतू काला कुआं वाले परिवार को मिला। शास्त्र भेंट नरेंद्रकुमार जैन परिवार हसन खां मेवात नगरअलवर को प्राप्त हुआ। मुनिश्री को नवीन पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य श्रेष्ठी अशोककुमार, पूर्व अध्यक्ष आकाश कुमार जैन, राका,गरिमा, धैर्य शौर्या जैन परिवार को प्राप्त हुआ। पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य घनश्याम जैन परिवार को मिला।
भक्ति के साथ विभिन्न द्रव्य व अर्घ्य समर्पित किए
सभी अतिथियों, श्रेष्ठियों, पुण्यार्जक परिवार, प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का सम्मान चातुर्मास समिति व श्री सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शिवाजी पार्क अलवर के अध्यक्ष घनश्याम जैन, मंत्री नवीन जैन, अशोक जैन आदि पदाधिकारियों द्वारा किया गया।अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री व मुनि श्री की पूजा स्थानीय जैन समाज के अध्यक्षों, सम्भव नाथ युवक मंडल,महिला मंडल, धर्म जाग्रति संस्था, खण्डेलवाल जैन महिला मण्डल, ज्ञान चेतना महिला, पल्लीवाल जैन महिला मडल मण्डल, गायत्री नगर जयपुर के भक्तगणों आदि ने बडे ही भक्ति के साथ विभिन्न द्रव्य व अर्घ्य समर्पित किए। मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य पं. विक्रम जैन अलवर द्वारा कराई गई।
यह मेरा प्रथम चातुर्मास : मुनि श्री सुभद्र सागर जी
इस अवसर पर मुनि श्री सुभद्र सागर जी ने अपने मंगल आशीर्वचन में कहा कि यह मेरा प्रथम चातुर्मास है, अब तक मेरे पूर्व चातुर्मास आचार्यों के साथ हुए, सभी समाज ने धर्म प्रभावना के साथ यह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी को इसी प्रकार धर्म करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी बच्चूसिंह जैन, संरक्षक रमेश जैन, त्रिलोक जैन अलवर सहित सैंकडों श्रावक-श्राविकाएं एवं गायत्री नगर जयपुर से कैलाश छाबडा, उदयभान जैन बडजात्या, अशोक विधानसभा वाले, अंजू जैन, आनंद बाकलीवाल, नरेन्द्र छाबडा, कुणाल बडजात्या आदि भी उपस्थित हुए। संचालन अशोक जैन अलवर ने किया। अध्यक्ष घनश्याम जैन ने आभार माना।




