इंदौर। बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में चातुर्मास हेतु विराजित होने वाले आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनयनंदी जी महाराज की चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य आयोजन 9 अगस्त, रविवार को प्रातः 9 बजे मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति में होगा।
आचार्य द्वय का मिलेगा सान्निध्य
सन्मति जैन काका ने बताया कि इस पावन अवसर पर आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। संतों की उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन धर्मप्रभावना और आध्यात्मिक साधना की दृष्टि से विशेष रहेगा।
कलश स्थापना के बाद वात्सल्य भोजन
कलश स्थापना समारोह के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोजन का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों द्वारा इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालु संत सान्निध्य का लाभ ले सकें।
पुण्यार्जक परिवार
वात्सल्य भोजन एवं आयोजन के पुण्यार्जक समाजसेवी श्री गजेंद्र जैन (गिन्नी ग्रुप), श्री गौतम जी जैन, श्री गौरव जी जैन एवं श्री गिरीश जी जैन हैं।
समाजजनों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की गई है कि वे 9 अगस्त को प्रातः 9 बजे मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति पहुंचकर चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में सहभागी बनें और संतों के सान्निध्य में धर्मलाभ प्राप्त करें।
आयोजक एवं सहयोगी संस्थाएं
इस आयोजन के आयोजक बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज हैं। सहयोगी संस्थाओं में बीसपंथी मंदिर स्वाध्याय मंडल, मोदी जी की नसिया मंदिर, चंदा प्रभु मंदिर, रामाशाह मंदिर, विहर्षसागर भक्त मंडल एवं पुलक चेतना मंच शामिल हैं।



