मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला : टीएमयू में प्रो. हरवंश दीक्षित का हुआ उद्बोधन
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•22/2/2026, 7:50:09 pm

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने अपना भाषण विविध भाषाओं हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, बंगाली, भोजपुरी, ब्रज आदि में प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने अपना भाषण विविध भाषाओं हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, बंगाली, भोजपुरी, ब्रज आदि में प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लॉ के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित अपने संक्षिप्त संबोधन में बोले कि मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला है जबकि, प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहा, बहुभाषिक शिक्षा एनईपी की भावना को परिलक्षित करती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे इशू शुक्ला ने बंगाली भाषा में कहा कि भाषा सिर्फ बोलने का माध्यम नहीं, हमारी पहचान और संस्कृति की आत्मा है। मातृभाषा का सम्मान करना अपने अस्तित्व को सम्मान देने के समान है। द्वितीय स्थान पर रही पायल मैत्री ने बंगाली भाषा में कहा कि मातृभाषा मेरे हृदय की पहली धुन है, इसी में मेरी आत्मा का नूर छुपा है। तृतीय स्थान पर रहे कुनाल बौद्ध ने कहा, भाषा मनुष्य की अंतरात्मा का दर्पण है, उसके शब्दों में उसके विचारों की गरिमा, भावनाओं की कोमलता और संस्कारों की गहराई झलकती है। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अमित वर्मा, डॉ. सुशीम शुक्ला और डॉ. कृष्णा मोहन मालवीय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नम्रता जैन ने किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:29:15 pm
अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 7:20:20 pm





