श्री खड़क क्षेत्र से एक और प्रतिभा उभरकर सामने आई है। देवल गांव की होनहार छात्रा मोक्षी जैन पिता आशीष जैन ने विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर डुंगरपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरदान सीनियर सैकंडरी स्कूल डुंगरपुर से पढाई तथा इनफिनिटी इंस्टीट्यूट डुंगरपुर से कोचिंग प्राप्त कर रही थी। समाजजनों और परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। डुंगरपुर से पढ़िए, यह खबर...
डुंगरपुर। श्री खड़क क्षेत्र से एक और प्रतिभा उभरकर सामने आई है। खैरवाड़ा दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं कमेटी ने बताया कि हमारा खड़क क्षेत्र मात्र नौ गांव का है। उसमें मात्र 325 परिवार रहते हैं। यह उदयपुर और डुंगरपुर जिले के अंतर्गत आता है। डुंगरपुर जिले के देवल गांव की होनहार छात्रा मोक्षी जैन पिता आशीष जैन ने वरदान सीनियर सैकंडरी स्कूल डुंगरपुर से पढाई तथा इनफिनिटी इंस्टीट्यूट डुंगरपुर से कोचिंग प्राप्त कर उदयपुर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर तीनों जिलों में विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर डुंगरपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल और कोचिंग सेंटर का नाम जिले में गौरवान्वित किया है।
बायोलॉजी में 100 प्रतिशत, केमेस्ट्री 98 प्रतिशत और फिजिक्स में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मोक्षी जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खड़क क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस खबर को सुनकर पूरा खड़क क्षेत्र काफी उत्साहित है और मोक्षी और परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। मोक्षी जैन ने पूरी तन्मयता से 12 वीं कक्षा में पढाई कर स्कूल और अपने अधयापकों और माता-पिता का नाम रोशन किया। मोक्षी जैन को माता-पिता और बहन-भाई ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।





