बडामलहरा। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जी के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक परिवार ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर केंद्रीय चेयर पर्सन श्रीमती केशर जैन "रजनी" ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन की कला सिखाते हैं।" छात्रों को संदेश दिया गया कि विद्या हमेशा विनय से आती है अतः सभी को विनय व अनुशासन में रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि का किया अभिनंदन
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़ामलहरा का पेन डायरी और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का तिलक रोरी से सम्मान कर मिष्ठान्न वितरण किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य स्टाफ एवं महिला परिषद् की बहनें उपस्थित रहीं। शाखा कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना जैन का विशेष सहयोग रहा।




