सारांश

अपनी कर्मशीलता से मार्बल उद्योग को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले जैन समाज के परम उद्यमी पुरुष अशोक पाटनी एक ख्वाहिश है..अपने जन्म अपने जन्मदिन पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से क्या मांगा आशीर्वाद, पढ़िए विस्तार से...

मार्बल व्यवसाय में अपनी उद्यमिता से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले अशोक जी पाटनी को जीवन में हर सुख मिला है । भगवान की असीम कृपा से अथाह धन-संपत्ति,प्रसिद्ध और संतों का संपूर्ण आशीर्वाद, मगर अपने जन्मदिन के अवसर पर अशोक पाटनी जी ने वात्सल्य वारिधि गुरुदेव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से सबके सामने ऐसा आशीर्वाद मांगा, जिसे सुनकर वात्सल्य वारिधि गदगद हो गए और उपस्थित जनता से हर्षोल्लास से अशोक जी का अभिनंदन किया ।

अशोक पाटनी जी ने कहा कि सौभाग्य से भगवान के जन्मदिन के दिन ही मुझ जैसे तुच्छ मनुष्य का भी जन्मदिन है । इस अवसर पर मैं आचार्य श्री से यह आशीर्वाद मांग रहा हूं कि मैं भी मोक्ष मार्ग पर चल सकूं, ऐसा आशीर्वाद दीजिए । यह कहते हुए अशोक पाटनी जी, वात्सल्य वारिधि गुरुदेव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज की चरण वंदना करते दिखे । आचार्य श्री ने इस कामना पर अशोक जी पाटनी पर अपना वात्सल्य वार दिया ।