यह जानकारी देते हुए श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि चार दिवसीय यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अजित सागर जी ससंघ के मंगल सान्निध्य में होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जनवरी रविवार को प्रातः 8 बजे मंगल घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अन्य किसी भी जानकारी के लिए उनके मोबाइल नम्बर 7535083917 अथवा महामंत्री अशोक जैन के मोबाइल नम्बर 9837071338 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




