कुचामन सिटी में मोहर्रम ताजिया जुलूस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल ने मदरसा इस्लामिया सोसाइटी के पदाधिकारियों का सम्मान कर सामाजिक सद्भाव और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। कार्यक्रम आपसी भाईचारे की प्रेरणादायी मिसाल बना। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया जैन की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। "सबकी सेवा, सबको प्यार – जियो और जीने दो" के उद्देश्य से कार्यरत महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा मुस्लिम समाज के ऐतिहासिक मोहर्रम ताजिया जुलूस के अवसर पर मदरसा इस्लामिया सोसाइटी के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।सामाजिक सद्भाव का संदेश
संस्था की ओर से मदरसा इस्लामिया सोसाइटी, कुचामन के सदर सलीम कुरैशी, युवा नेता रफीक खान, हबीब सोलंकी, याकूब भाटी, नासीर एवं हारून कारीगर का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुचामन की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
संस्था पदाधिकारियों की रही सहभागितासम्मान समारोह में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर अशोक गंगवाल, वीर संदीप, वीर निर्मल पांड्या, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सम्पत बगड़िया, वीर बलराम प्रधान एवं गोरधन गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
पारस्परिक सम्मान की अनूठी मिसालइस अवसर पर मदरसा इस्लामिया सोसाइटी की ओर से भी वरिष्ठ सदस्य वीर तेजकुमार बड़जात्या का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
सर्वधर्म समभाव का प्रेरक आयोजनकार्यक्रम सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और सर्वधर्म सद्भाव की प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।



