महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा एवं जीव दया परिवार की ओर से शनिवार को नौगामा एवं बालावाड़ा गांव से घास बागीदौरा गोशाला में भेजी गई।एक माह से नोगामा एवं आसपास के गांवों सेघास उपलब्ध करवाई जा रही है। जीव दया प्रेमी सदस्यों के सहयोग से प्रतिदिन पानी की टंकियां भरवाई जा रही है। नोगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर...
नोगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा एवं जीव दया परिवार की ओर से शनिवार को नौगामा एवं बालावाड़ा गांव में घास संग्रह कर बागीदौरा गौशाला में भेजी गई। गत एक माह से नोगामा एवं आसपास के गांवों से जहां भी किसानों द्वारा घास उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्हें शाखा के वीर सदस्य के सहयोग से गोशाला में भेजी जा रही है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए महावीर इंटरनेशनल द्वारा पशु पक्षियों के लिए चिन्हित स्थानों पर पानी की टंकिया रखवाई गई हैं। जहां पर ग्रामीणों और जीव दया प्रेमी सदस्यों के सहयोग से प्रतिदिन पानी की टंकियां भरवाई जा रही है। प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किया जा रहे हैं एवं प्रमुख स्थानों पर बांधे जा रहे हैं। इस अवसर पर जीव दया परिवार के अध्यक्ष आशीष पंचोरी ने कहा कि जीव दया के कार्याे मंे समस्त जीव दया प्रेमी सदस्यो का सहयोग प्रत्येक दिन मिल रहा है। जहां-जहां पानी की टंकिया रखी गई हैं।
वहां प्रत्येक दिन सुबह शाम भरवाई जा रही हैं। इस अवसर पर जीव दया परिवार अध्यक्ष आशीष पंचोरी, सचिव कैलाश पंचोरी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोरी, दिनेश चरपोटा, विनोद दौसी आदि ने सहयोग प्रदान किया। ग्रामीण भीमाबाई गारी, मुकेश पटेल बालावाड़ा, भीमा भाई बामनिया, अक्षय राज पटेल जिन्होंने घास उपलब्ध करवाने में सहयोग प्रदान किया।
उनका महावीर इंटरनेशनल की ओर से स्थल पर महावीर इंटरनेशनल का दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया गया। आगामी दिनो में विभिन्न गांव में जाकर परिंदे वितरण किए जाएंगे एवं ग्रामीणों से भी निवेदन किया गया है कि इस भीषण को गर्मी को देखते हुए अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें।




