गोम्मटगिरी में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में 4 मई रविवार को भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक होगा। पट्टाचार्य पदारोहण के बाद यह पहला कार्यक्रम है। रविवार को सुबह 6 बजे गुरुदेव की सुमतिधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। गोम्मटगिरी में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में 4 मई रविवार को भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। पट्टाचार्य पदारोहण के बाद उनका इंदौर में यह पहला कार्यक्रम होगा। रविवार को सुबह 6 बजे गुरुदेव का सुमतिधाम से भव्य शोभायात्रा गोम्मटगिरी तक निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे आहार चर्या होगी। दोपहर तीन बजे आचार्य श्री के प्रवचन होंगे। पांच बजे भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन रखा गया है। पट्टाचार्य पदारोहण के बाद प्रथम आयोजन गोम्मटगिरी पर होने जा रहा है। यह इंदौर नगर का सौभाग्य है।यह हैं महामस्तकाभिषेक के पुण्यार्जक
महामस्तकाभिषेक के पुण्यार्जक संजय पाटोदी परिवार प्रथम कलश एक तरफ से, प्रथम कलश दूसरी तरफ महेन्द्र बडजात्या परिवार, दूसरा कलश एक तरफ से हिरेश जैन सीए परिवार, दूसरा कलश दूसरी तरफ से आरके जैन रानेका, तीसरा कलश एक तरफ से, एसके जैन इण्डोरामा परिवार, तीसरा कलश दूसरी तरफ से प्रतिपाल टोग्या परिवार हैं। शांति धारा पुण्यार्जक विकास जैन जेएमबी परिवार रहेंगे। भगवान बाहुबली दिगंबर जैन ट्रस्ट गोम्मटगिरी की ओर से बताया गया कि 2100 रुपए में समाज जन भी भगवान बाहुबली जी के महाभिस्तकाभिषेक कर पुण्य कमा सकते हैं।2500 रुपए में पट्टाचार्य के सानिध्य में 24 तीर्थंकर भगवान की ध्वजा का पुण्य अर्जित कर सकते हैं।
धर्मलाभ लेने का समाजजनों से आग्रहभामाशाह दानवीर भरत कुसुम मोदी सम्पूर्ण महोत्सव आयोजन के पुण्यार्जक रहेंगे। समाज सम्पूर्ण परिवार के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरव प्रदान करें। ट्रस्ट की ओर से समाजजनों से आग्रह किया गया है कि इस महामस्तकाभिषेक महोत्सव में आकर धर्म लाभ अर्जित करें।





