श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस में श्री 1008 पुष्पदंत भगवान का मोक्षकल्याण दिवस मनाया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर...
आगरा। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जयपुर हाउस में श्री 1008 पुष्पदंत भगवान का मोक्षकल्याण दिवस मनाया गया। सभी ने बड़ी धूमधाम से भगवान पुष्पदंत को निर्वाण लाड़ू चढ़ाया। इस अवसर पर मथुरा चौरासी से आए पंडित जी ने प्रवचन दिए।
इस मौके पर अध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, दीपक जैन मसाले वाले, सुबोध पाटनी, विनोद राउका,अजय जैन, अजय बैनाड़ा, नीरज बॉबी, मंजीत, राहुल, अमित सेठिया, मनोज जलेसर, राजीव अंगूठी, निर्मल, विक्रम चंद, नरेंद्र आदि ने बड़ी धूमधाम से पूजा की।




