कुंडलपुर (राजेश रागी/जय कुमार जलज)। सुप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 16 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

प्रातः 7:00 बजे श्री भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगा। इसके बाद श्री बड़े बाबा महामंडल विधान होगा। सायंकाल 7:30 बजे भक्तामर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी।

कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने इस अवसर पर धर्म श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर पुण्यार्जन का अनुरोध किया है।