प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...बांसवाड़ा। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मोहन कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहन कॉलोनी में आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ससंघ के सानिध्य तथा
प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल सागवाड़ा के तत्वावधान में आदिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सुमतिलाल जैन ने बताया कि
विधान के तहत प्रातः मूलनायक आदिनाथ भगवान का महाभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। इसके बाद सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना नवदेवता पूजा की जाएगी। इसके बाद इन्द्र इन्द्राणियों ने आदिनाथ विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। विधान समापन के बाद आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रजत गंधकुटी में विराजित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांयकाल 108 दीपकों से आरती की जाएगी और भजन संध्या होगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।