अधिकारियों कर्मचारियों को जीवन रक्षक किट बांटे: महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की पहल पर हुआ कार्यक्रम

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता विकास फोगाट ने की। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाडा। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता विकास फोगाट ने की। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया थे। कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट किट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ये किट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदयघात जैसी स्थिति लगे, ऐसे में किट में उपलब्ध तीनों टैबलेट एस्प्रिन 150मिग्रा, सोर्बिट्रेट 10मिग्रा और अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। एसबीआई लाइफ के सदस्यों बादल जैन, विशाल व्यास, डिम्पल शर्मा, अभिषेक जैन, कमलेश बुनकर,उमंग कंसारा तथा विजय सिंह ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार विकास फोगाट माना। कार्यालय में 18 जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। बादल जैन ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



