19 जून 2022 को राजस्थान की पावन धरा पर आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज कदम रखेंगे। परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न 108 श्री वर्धमान सागरजी महाराज का मंगल प्रवेश कोटा के भवानीमंडी के ओर से होगा। पूर्व में धरियावद चातुर्मास के दौरान समाज में धर्म की अलख जगाई हैं। करीब 24 वर्षों से प्रदेश की जनता का लंबा इंतजार अब समाप्ति की ओर हैं। दिनांक 24 नवंबर 2022 से 28 नवम्बर 2022 तक आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज के सानिध्य में महावीर जी में 21वीं सदी का प्रथम महामस्तकाभिषेक, पंचकल्याण की संभावित है, प्रदेश की जनता को ऐसे गुरुवर का सानिध्य बड़ा ही दुर्लभ हैं।
धरियावद के पूर्व विधायक नगराज मीणा ने आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज को प्रदेश के विशिष्ठ अतिथि बनाने के लेकर सूबे के मुखिया श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा हैं।




