इंदौर। आज राजवाड़ा ने सकल जैन समाज के साथ देशभक्ति का ऐसा महासागर देखा जो लंबे समय तक याद किया जाएगा। यहां पर पहली बार जैनाचार्य का राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र के नाम संदेश का कार्यक्रम हुआ। इसमें हजारों की तादाद में महिला-पुरुष तथा बालक-बालिकाएं भी शामिल हुईं। आचार्यश्री सुनीलसागर जी ससंघ का सानिध्य स्वतंत्रता दिवस पर स्वर्ण पृष्ठों पर अक्षरांकित गया। स्वतंत्रता दिवस पर नेमिनगर जैन कॉलोनी से आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में विशाल तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। जैन कॉलोनी से पुराना आरटीओ, कलेक्ट्रेट, महूनाका, राज मोहल्ला, रामाशाह दिगंबर जैन मंदिर, मल्हारगंज, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंची। डीजे और बैंडबाजों पर देशभक्ति गीतों से लबरेज जैन समुदाय भारत माता की जय, जिन धर्म की जय जयकार करते हुए अपूर्व देशभक्ति से आल्हादित थे। राजवाड़ा पर तिरंगा झंडे से सजे विशाल मंच पर आचार्यश्री सुनीलसागर जी जब विराजमान हुए तो उपस्थित विशाल सकल दिगंबर जैन समुदाय उनकी जयकार नमोस्तु नमोस्तु कह उठे। इतना ही नहीं विशाल मंच पर इस बार मंगलाचरण भी देशभक्ति गीतों के माध्यम से किया गया। इस अद्भुत प्रस्तुति को देखकर उपस्थित विशाल जनसमुदाय देशप्रेम के जज्बे से भर गया।

1003695885.jpg

100 से अधिक श्रावक जैनियों ने भी आजादी की जंग में अपनी दी थी कुर्बानी

प्राकृताचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज ने शनिवार को स्वाधीनता दिवस के इस महती कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्व को सार्थक करते हुए देश के वीर जवानों की शहादत को याद किया तथा अपने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत संबोधन में उन्होंने कहा कि 100 से अधिक जैन समाज के लोगों ने भी आजादी की लड़ाई में, स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुतियां दी है। उनके बलिदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीबाई से पहले दक्षिण में तीन रानियां ऐसी हुईं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। वीरांगना, अबप्पा, चैनम्मा, अमरचंद बाठिया लक्ष्मीबाई के सहायक थे। उन्हें इमली के पेड़ पर लटका दिया गया था।

सैनिक युवकों को दिया था आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि जयपुर के चार युवक आए। उन्होंने कहा कि महाराज आशीर्वाद दीजिए। देश की सीमा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को देश प्रेम को सर्वोपरि रखना चाहिए। आओ आज उन्हें भी याद कर लें, जिनका लहू वतन के काम आता है। देश प्रेम की भाषा की मिठास घोलिए। अब इंडिया नहीं भारत बोलिए। आचार्य श्री ने इस अवसर पर ऐतिहासिक संदर्भों के साथ देश के लिए शहीद हुए बलिदानियों के रक्त को जाया नहीं जाने देने के लिए सभी को एकता, अखंडता का मंत्र दिया।

देश के लिए सर्वस्व देने का संकल्प दिलवाया

आचार्य श्री स्वच्छता, जल बचाओ, बेटी बचाओ के साथ-साथ उन्हें शिक्षित बनाने पर खास जोर दिया। देश और समाज के लिए कार्य करने और जरूरत पड़ने पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका बाकलीवाल और मेघना जैन ने किया। इस अवसर पर नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने स्वतंत्रता सैनानियों और अमर बलिदानियों महापुरुषों का रूप धारण सबका मन मोह लिया और अपनी बाल सुलभ प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

महावीर जयघोष बैंड रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में महावीर जय घोष बैंड पर परिवहन नगर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस बैंड वादन में मधुर धुन को वर्णित जैन, टिशा जैन, दर्शन जैन, कृतज्ञ जैन, मिताली जैन, आशी जैन, वेदीश जैन मोक्षिका जैन ने बजाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस बैंड वादन का सभी समाजजनों ने करतल ध्वनि से अभिवादन किया।

इन्होंने किया पाद प्रक्षालन

आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कल्पतरू वर्धमान ग्रुप से मनीष सविता जैन, कोटा से आए जयकुमार जैन, प्रमोद पापड़ीवाल, सावन पूनम पहाड़िया, अनिल जैन जेनको ने किया। राष्ट्र ध्वज और जिन ध्वज को मनीष सपना गोधा, संदीप संगीता जैन मोयरा सरिया, धीरेंद्र कासलीवाल, राजकुमार पाटोदी, देवेंद्र सोगानी, प्रमोद पापड़ीवाल, धर्मेंद्र जैन सिनकेम, गिरीश जैन गिन्नी, जैनेश झांझरी ने फहराया। इस अवसर पर आचार्यश्री को समाजजनों ने जिनवाणी भी भेंट की।

यह समाज श्रेष्ठीजन मौजूद रहे

दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन बड़जात्या,दिगम्बर जैन महासमिति, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अनिल जैन (जेनको), कैलाश वेद, कैलाश लुहाड़िया, राहुल जैन स्पोर्ट्स, डीके जैन, नकुल पाटोदी, सुदीप जैन, इंद्र सेठी, कुशलराज जैन पमपम, राजकुमार पाटोदी, संदीप मोयरा सरिया, संगीता जैन, जैनेश झांझरी, मनीष गोधा, सपना गोधा, रश्मि बाकीवाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहे।

इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग

दिगम्बर जैन महासमिति, दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर, नेमिनगर दिगम्बर जैन समाज, जैन कॉलोनी, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल, राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन संगठन एवं महिला संगठन, विश्व सागर भक्त मंडल, पंच लश्करी गौठ रामाशाह मंदिर, पुलक मंच परिवार, रत्नत्रय ग्रुप, श्रीजी अभिषेक ग्रुप, दिगंबर जैन महिला संगठन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, समस्त संस्थाएं एवं सकल जैन समाज इंदौर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर इन सभी का आभार व्यक्त किया गया।