इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। नगर में प्रथम बार आयोजित हो रहे श्री पार्श्वनाथ महाअर्चना महोत्सव के प्रमुख पात्रों सौधर्म इन्द्र, चक्रवर्ती, कुबेर, महायज्ञ नायक एवं सभी प्रमुख इंद्रों के लिए हल्दी -मेंहदी संस्कार महोत्सव के तहत आयोजन होगा। बुधवार दोपहर 2 बजे से चन्द्रा प्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर में समाज जनों की उपस्थिति में मेहंदी- हल्दी का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।