इंदौर। पट्टाचार्य मुनि श्री विप्रणत सागर जी महाराज जी की चतुर्मास कलश स्थापना के मंडप का शुभारंभ आज परदेशी पूरा दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म ध्वजा फहराने का परम सौभाग्य दानवीर श्री आर के जैन रानेका ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरविंद जैन एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर सोशल ग्रुप फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, समाजसेवी अनिल जैनको, राजु अलवेला अनिल ईटको, कमलेश कासलीवाल, संजय अहिंसा, प्रदीप मामा, संतोष जैन, कोमल चंद दद्दा, विमल सिंघई, गोलू जैन एवं अनेक समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।