जैन समाज ने किया शोक व्यक्त : जैन समाज के युवा सुश्रावक कुणाल जैन का निधन

दिल्ली यमुनापार की आध्यात्मिक धर्मनगरी कैलाश नगर में अत्यंत दुखद हादसा घटित हुआ, जिसमें होनहार जैन समाज के युवा सुश्रावक कुणाल जैन (निवासी जयप्रकाश नगर एवं व्यवसाय कैलाश नगर) का अकस्मात निधन हो गया। निश्चित ही इस समाचार ने भारतवर्षीय समस्त जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। पढ़िए यह रिपोर्ट...
नई दिल्ली। दिल्ली यमुनापार की आध्यात्मिक धर्मनगरी कैलाश नगर में अत्यंत दुखद हादसा घटित हुआ, जिसमें होनहार जैन समाज के युवा सुश्रावक कुणाल जैन (निवासी जयप्रकाश नगर एवं व्यवसाय कैलाश नगर) का अकस्मात निधन हो गया। निश्चित ही इस समाचार ने भारतवर्षीय समस्त जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। जिसने भी ये दुखद घटना सुनी हर कोई गमगीन हो गया। इंदौर नगर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, राजेन्द्र सोनी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, आजाद जैन, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जन ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि नमन है परिवार को जिसने अपने इकलौते पुत्र को धर्म से जुड़कर आचार्य संघ की सेवा करने के धार्मिक संस्कार दिए। हम सभी श्रीजिनेन्द्र प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि समस्त शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अखिल भारतीय महिला परिषद ने श्रद्धाभाव से मनाया क्षमावाणी पर्व : परस्पर क्षमायाचना कर लिया प्रेम और सद्भाव का संकल्प
नगर के श्री बड़ा मंदिर जी में अखिल भारतीय महिला परिषद ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सदस्यों ने ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर वर्षभर की भूलों के लिए क्षमा मांगी और सौहार्द का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी नगर की रिपोर्ट।
नगर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:26 pm
डॉ. प्रगति जैन को मिला ‘महिला गौरव सम्मान : घुंघट गार्डन नि:शुल्क उपलब्ध करवाने पर बाकलीवाल भी हुए सम्मानित
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति- 2026 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन घूंघट गार्डन, नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर में किया गया। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 09:25 pm



