कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के तहत दीपावली पर्व को देखते हुए ‘खुशियों का बाजार’ सेवा अभियान आयोजित किया। शुक्रवार को प्रातः 8 से 10 बजे तक कुचामन विकास पुरुष स्वर्गीय बालकिशन सारड़ा की प्रतिमा के समक्ष सेवा बाजार लगाया गया।
सम्मानजनक शुल्क पर मिली उपयोगी सामग्री
इस बाजार में जरूरतमंद परिवारों को पुनः उपयोग में आने वाली सामग्री मात्र 10 रुपये के सम्मानजनक शुल्क पर उपलब्ध कराई गई। इसमें पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के वस्त्र, स्कूल बैग, खिलौने, बर्तन एवं अनेक घरेलू उपयोग की सामग्री शामिल रही।
सेवा के साथ पुनः उपयोग का संदेश
अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी पड़ी, लेकिन अन्य परिवारों के लिए उपयोगी वस्तुओं को सम्मानपूर्वक जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। आयोजन के माध्यम से पुनः उपयोग की भावना, सेवा, सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया गया।
644 वस्तुओं से परिवार हुए लाभान्वित
वीर अजित पहाड़िया के अनुसार, खुशियों के बाजार में कुल 644 उपयोगी वस्तुओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला। वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि अभियान को आमजन का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में हर माह ‘खुशियों का बाजार’ लगाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाई जा सके।
सहयोगियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में संयोजक वीर रामावतार गोयल, वीर विजय पहाड़िया, गोरधन मालवीय, वीर संदीप पाड्या, वीर सुरेश गंगवाल, वीर संपत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर आनंद सेठी, वीर विकास जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर बलराम प्रधान, वीरा इंदु सैन, लक्ष्मी शर्मा, मनोज गोड़, अजय जैन, महेश लढ़ा एवं राजू अग्रवाल सुपारी वाला का सराहनीय सहयोग रहा।
श्रीफल साथी : वीर सुभाष पहाड़िया, कुचामन सिटी




