कुचामन सिटी। सकल जैन समाज कुचामन सिटी के 16 श्रावक-श्राविकाओं का तीर्थयात्री दल बुधवार को पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रमुख दिगंबर जैन तीर्थों में दर्शन-वंदन, कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान करेंगे।
प्रमुख तीर्थों के दर्शन करेंगे यात्री
श्री जैन वीर मंडल के सचिव सुभाष पहाड़िया ने बताया कि यात्री दल श्रीमहावीरजी, गोपाचल पर्वत, ग्वालियर, सोनागिरि जी, करगुवा, पावाजी, गोलाकोट, थूबोनजी, चंदेरी, सिरोंज, ललितपुर, देवगढ़, चांदखेड़ी, झालरापाटन, केसरायपाटन एवं कोटा के प्रमुख जैन मंदिरों के दर्शन करेगा।
यात्री दल ने विश्व के सभी प्राणियों के कल्याण, सुख, शांति और अमन की मंगलकामना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालु आत्मसाधना एवं धर्माराधना के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने की भावना से यात्रा कर रहे हैं।
यात्रा में सहभागिता
यात्रा में श्री जैन वीर मंडल सचिव सुभाष-मंजू पहाड़िया, सांस्कृतिक मंत्री प्रमोद-विनिता पांड्या, नागोरी मंदिर उपाध्यक्ष अजित पहाड़िया, जे.डी. जैन स्कूल कार्यकारिणी सदस्य अशोक-बबीता अजमेरा, प्रवीण-बीना गंगवाल, किरण झांझरी, मनोज-कनकलता, वत्सल डोसी एवं चांदनी पाटनी, कुचामन सिटी से; अजमेर से चांदनी पाटनी तथा सीकर से संगीता पाटनी शामिल हैं।
श्रीफल साथी : सुभाष पहाड़िया, कुचामन सिटी




