कुचामन सिटी। घाटी कुआँ स्थित दिगंबर जैन अतिशयकारी तेरहपंथी मंदिर में दशलक्षण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। मंदिर परिसर में कलशाभिषेक, विधान-पूजन एवं शांतिधारा के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।
त्याग धर्म की आराधना
श्रावक-श्राविकाओं ने कलशाभिषेक, विधान एवं पूजन कर उत्तम त्याग धर्म की आराधना की। धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर समाजजनों ने धर्मलाभ लिया।
शांतिधारा का सौभाग्य
शांतिधारा का पुण्यार्जन उमराव देवी-राजकुमारी काला परिवार को प्राप्त हुआ।
विधान-पूजन में सहभागिता
ज्ञानचंद, संतोष कुमार, विजय, अशोक, नरेंद्र, प्रवीण, विपिन, अर्पित, अमित, कैलाश-चिन्मय पहाड़िया, सुभाषचंद, दीपक, सुमित, सिद्धांत झांझरी, निर्मल पांड्या, अशोक अजमेरा, मोनू पाटोदी, पंडित अजय शास्त्री एवं रमेश छाबड़ा ने कलशाभिषेक, विधान एवं पूजन में सहभागिता की।
सामायिक, आरती और स्वाध्याय
सायंकाल सामायिक, आरती एवं शास्त्र स्वाध्याय के धार्मिक आयोजन हुए। श्रावक-श्राविकाओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ भाग लेकर धर्मलाभ लिया।
श्रीफल साथी : अशोक अजमेरा, कुचामन सिटी




