कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्रीमती गुणमाला देवी, स्वर्गीय कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से 47वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित शिविर में 66 मरीज लाभान्वित हुए।
हड्डी, जोड़, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन, राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
30 एक्स-रे और 19 रक्त जांचें निःशुल्क
वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर के साथ रामगढ़, किशनगढ़, शिवदानपुरा, जीजोट, मकराना, नावां, मीठड़ी, लिचाणा, दीपपुरा, डाकीपुरा, टोरड़ा, खारिया, लोसल एवं भावता सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज पहुंचे।
शिविर में 30 एक्स-रे और 19 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। रिषिका गौड़ ने मरीजों को निःशुल्क थेरेपी सेवा प्रदान की।
दानदाता एवं पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद पाण्ड्या, निर्मल पाण्ड्या, शिविर संयोजक वीर अशोक गगवाल, वीर गोर्धन मालवीय, संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।
संस्था के सुभाष पहाड़िया ने कहा कि महानगरों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन को लाभ मिल रहा है। नव निर्वाचित पार्षद राजकुमार फौजी एवं पवन अग्रवाल मंढा ने शिविर का अवलोकन कर सेवा कार्यों की सराहना की।
आयोजन में वीर सुरेंद्र सिंह, वीर सुरेश गगवाल, वीर जीवन सिंह राठौड़, वीर आकाश पहाड़िया, शबाना, जितेंद्र एवं सुरजीत का सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे मरीजों का आभार व्यक्त किया।
श्रीफल साथी : सुभाष पहाड़िया, कुचामन सिटी




