क्षुल्लिका श्री चंद्रमती जी का 25वां दीक्षा दिवस वडोदरा में मनाया: अयोध्या से डॉ. जीवन प्रकाश शास्त्री आए

विगत दिनों क्षुल्लिका श्रीचंद्रमती जी माताजी का 25वां दीक्षा दिवस मनाया गया। अयोध्या से गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी और स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी के निर्देश पर डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री भी पधारे। माताजी को नई पिच्छी भी प्रदान की गई। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम वडोदरा में संपन्न हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर...
धामनोद। आचार्य श्री भारतसागर जी महाराज की शिष्या क्षुल्लिका श्रीचंद्रमती जी माताजी का 25वां दीक्षा दिवस मनाया गया। यह रजत जयंती समारोह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अलकापुरी वडोदरा में आयोजित था। जहां अयोध्या से गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी और स्वामी रविन्द्र कीर्ति जी के निर्देश पर डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री भी पधारे। उन्हीं के मंगल सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें माताजी को नई पिच्छी भी प्रदान की गई। यहां पर धार्मिक आयोजन भी किए गए। मंगल कलश लेकर महिलाएं लाल चुनरी पहनकर माताजी की शोभायात्रा में चल रही थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इच्छाओं का त्याग ही तप धर्म, तप से निखरती है आत्मा : झुमरीतिलैया में मुनि सुयशसागर महाराज का प्रेरक प्रवचन
झुमरीतिलैया में दशलक्षण पर्युषण पर्व के सातवें दिन मुनि सुयशसागर महाराज ने उत्तम तप धर्म का महत्व बताया। विभिन्न जिनालयों में अभिषेक-शांतिधारा हुई और रात्रि में णमोकार मंत्र फ्रेम प्रतियोगिता आयोजित हुई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 09:56 am
उत्तम तप धर्म पर नौगामा में भक्ति और साधना का संगम : महाआरती के बाद ‘नेमी-राजुल’ नाटिका ने किया भावविभोर
नौगामा के आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर और सुखोदय तीर्थ नसियाजी में उत्तम तप धर्म पर अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं प्रवचन हुए। शाम को ‘नेमी-राजुल’ नाटिका का प्रभावी मंचन किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 23-09-2026, 09:55 am



