इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन लवेचू महासमिति द्वारा पारिवारिक पत्रिका प्रयास विमोचन किया गया। इस दौरान लवेंचू महासमिति द्वारा समाज में अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने वाले एवं वृद्धाजन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने एक- दूसरे को नमन कर सालभर में हुई एक दूसरे से जाने अनजाने में की गई गलतियों के लिए उत्तम क्षमा कहा। कार्यक्रम का संचालन जिनवाणी चैनल की एंकर शेफाली जैन एव रतन जैन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भोलानाथ जैन सिंघई एवं विमल जैन सिंघई के परिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर लवेंचू महासमिति के अध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री शैलेंद्र जैन रपरिया, अनिल अहिंसा प्रकाशचंद जैन, सुभाषचंद जैन, अरुण रपरिया, अरविंद जैन जीवन जैन, अखिल बरोलिया, शोभा जैन,सरिता जैन माधुरी जैन, बीना जैन, प्रीति जैन, मालती जैन समेत समस्त लवेंचू जैन समाज एव लवेंचू महासमिति की महिला मंडल की कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm
सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm



