जीतो कोल्हापुर ने किया महा सैनिक दरबार में महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन: विश्वस्तरीय नमोकार महामंत्र जपानुष्ठान हुआ

कोल्हापुर में जीतो द्वारा 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया गया। विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ संपूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया गया। महासैनिक दरबार हॉल, ताराबाई पार्क में यह आयोजन हुआ। कोल्हापुर से पढ़िए अभिषेक पाटील की यह खबर...
कोल्हापुर। संपूर्ण विश्व के साथ धर्म नगरी कोल्हापुर में जीतो द्वारा 9 अप्रैल को महामंत्र णमोकार का सामूहिक वाचन किया गया। जैन दर्शन का मूल आधार णमोकार महामंत्र, विश्व शांति और कल्याण की भावना के साथ संपूर्ण विश्व में 9 अप्रैल को णमोकार दिवस के रूप में मनाया गया। जीवदया और अहिंसा की पावन भावना के साथ सकल जैन समाज कोल्हापुर जीतो कोल्हापुर द्वारा द्वारा महा सैनिक दरबार,कोल्हापुर में प्रातःकालीन बेला में सुबह महासैनिक दरबार हॉल, ताराबाई पार्क, में नमो प्रभात (भक्ति) सुबह 7.02 बजे से राज ओसवाल द्वारा भक्तिमय संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह 7.45 स्वागत और दीप प्रज्वलन किया गया। 8.01 बजे से शार्प 9.00 बजे तक विश्वस्तरीय नमोकार महामंत्र जपानुष्ठान हुआ। जाप के पश्चात सभी साधुजी गुरू भगवंत एवं साध्वीजी का विशेष आशीर्वचन हुआ।कार्यक्रम में यह समाजजन मौजूद थे लक्ष्मीसेन महास्वामीजी,कोल्हापुर संजय घोडावत, जीतो कोल्हापुर चैप्टर के पदाधिकारी रवि संघवी चेयरमैन, अनिल पाटील चीफ सेक्रेटरी, सीताराम कोरडे ट्रेझरर, राजीव पारीख वाइस चेयरमेन, रमणलाल संघवी वाइस चेयरमेन, जितेंद्र राठोड नवकार मंत्र कन्व्हेनर, दक्षिण भारत जैन सभा के खजिनदार संजय शेटे, दिगंबर जैन बोर्डिंग के चेयरमेन सुरेश रोटे, युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक पाटील, अध्यक्ष स्नेहलता कापसे, अमित गाट, डॉ.रोहन अथने, वरुण जैन, डॉ. प्रिया जैन, प्रतीक ओसवाल आदि उपस्थित थे।णमोकर मंत्र दिवस मनाया गया पुरुष-सफेद कुर्ता पायजमा महिलाएं-लाल साड़ी और ड्रेस में पधारे थे। इस कार्यक्रम के प्रायोजक संजय घोडावत ग्रुप थे। निमंत्रक एवं आयोजक जीतो मेन, लेडीज विंग, यूथ विंग एवं सकल जैन समाज कोल्हपुर थे। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, रुईकर कॉलनी, कोल्हापुर में भी णमोकर मंत्र दिवस मनाया गया। भरतेश सांगरुळकर, महावीर गाट, विक्रांत नाईक, महेश चव्हाण, शिल्पा पाटील, मीनाक्षी नकाते, शैला पाटील, श्रेयस चौगुले, विपुल जैन आदि मान्यवर और श्रावक-श्राविका उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नमोकार मंत्र का जाप किया। कार्यक्रम के बाद अल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू में भक्ति और आध्यात्मिक भावों के संग मनाया उत्तम त्याग धर्म : पंडित श्री ऋषभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा, दान चार प्रकार का होता है- आहार, औषधि, अभय और ज्ञान दान
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर...
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:27 pm
त्याग धर्म ने जगाई भीतर के विकारों को छोड़ने की प्रेरणा भी : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रही है प्रवचन श्रृंखला
आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सानिध्य में नेमिनगर जैन कॉलोनी में चल रहे वर्षायोग में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ की गई। प्रातःकालीन बेला में धार्मिक वातावरण के बीच अध्यात्म योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 06:26 pm



