श्री गिरनार जी की पांचवी टोंक पर 13 जुलाई को वर्ष में एक बार नेमिनाथ भगवान जी के मोक्षकल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पण को पूर्व दिल्ली सांसद महेश गिरि द्वारा षडयंत्र बताकर गुजरात हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए जैन समाज को रोकने हेतु उग्र विरोध की धमकी दिए जाने पर विशेष सभा आयोजित की गई है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
नई दिल्ली। श्री गिरनार जी की पांचवी टोंक पर 13 जुलाई को वर्ष में एक बार नेमिनाथ भगवान जी के मोक्षकल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पण को पूर्व दिल्ली सांसद महेश गिरि द्वारा षड्यंत्र बताकर गुजरात हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए जैन समाज को रोकने हेतु उग्र विरोध की धमकी दिए जाने पर विशेष सभा आयोजित की गई है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 8 जुलाई को दोपहर में 2 बजे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और गुजरात रेजिमेंट कमिश्नर गुजरात भवन नई दिल्ली को समग्र जैन एकता के साथ ज्ञापन दिया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक विश्व जैन संगठन, निवेदक समस्त जैन तीर्थ रक्षक, समस्त जैन समाज, श्री दिगंबर जैन मंदिर जी प्रबंधक समिति, ऋषभ विहार है। इसी संबंध में 8 जुलाई को सुबह 10 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर जी, ऋषभ विहार में विशेष सभा होगी।




