जल सेवा में जैन मिलन महिला चंदना ने की भागीदारी: मानवता परिवार की पहल को मिला सशक्त सहयोग

मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रेलवे स्टेशन पर रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्यों ने श्रमदान किया। राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। रेलवे स्टेशन परिसर में चल रही मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्याओं ने भाग लेकर श्रमदान किया और राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। सेवा कार्य में सभी सदस्याओं ने सहयोग का वादा करते हुए इसे निरंतर समर्थन देने की बात कही। भागीदारी करने वाली प्रमुख सदस्याएं आभा जैन (संगठन मंत्री), राखी जैन (संयोजिका), नीतू जैन पहाड़िया (चेयरमैन, जल संरक्षण जागरूकता समिति), सुनीता जैन (अध्यक्ष) अलका जैन, रूबी जैन, विभा जैन, इस सेवा कार्य में बबलू सिन्धी, पंकज मेहरोत्रा, गौरव मेहरोत्रा और विवेक श्रीवास की भी उपस्थिति रही। मानवता परिवार ने उनके इस सहयोग की सराहना की और सभी सामाजिक संगठनों से ऐसे पुनीत कार्यों में सहभागिता की अपील की। सेवा ही संकल्प है। मानवता ही धर्म है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



