जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने गौशाला में की सेवा : गायों और पक्षियों को दाना और हरा चारा खिलाकर मनाया नाती का जन्मदिन

जैन मिलन महिला अंजना शाखा की क्षेत्रीय चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन ने अपने नाती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीव दया स्थल गौशाला गोरी का किनारे पर शनिवार को सुबह बेजुबान जीव को दाना, गायों को हरा चारा सब्जी रोटी गुड आदि प्रकार की चीजों से मुंह मीठा कराया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। जैन मिलन महिला अंजना शाखा की क्षेत्रीय चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन ने अपने नाती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीव दया स्थल गौशाला गोरी का किनारे पर शनिवार को सुबह बेजुबान जीव को दाना, गायों को हरा चारा सब्जी रोटी गुड आदि प्रकार की चीजों से मुंह मीठा कराया। उन्होंने यह बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य किया। शाखा की ओर से बेटे को शुभकामनाएं दी गईं। सभी बहनों ने आभार व्यक्त किया। तीर्थ बचाओ वीरा मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन जैन काला, माया जैन, नीलू जैन, कुसुम जैन, किरन जैन आदि लोग मौजूद रहे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



