जयपुर। बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का दल तीर्थ यात्रा एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर से रवाना हुआ। इस दल की यात्रा के प्रारंभ में श्री दिगंबर जैन मंदिर महावीर नगर से बस. स्टैंड तक तिरंगा झंडा लेकर जुलुस निकालकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके बाद तीर्थ यात्रा के लिए बस को रवाना की। बस का प्रथम धार्मिक स्थल अतिशय क्षेत्र श्री महावीरः जी में सभी यात्री जैन धर्म की ध्वजा लेकर बस पार्किंग स्थल से मंदिर जी के प्रवेश द्वार तक पहुंचे और यात्री धार्मिक नारे लगाते हुए भगवान के जयकारे लगा रहे थे।

इन तीर्थों की हो रही है धार्मिक यात्रा

यह दल जयपुर से महावीर जी, ज्ञानतीर्थ मुरैना, टिकटोली, सिंहोनिया, गोपाचल, स्वर्ण मंदिर ग्वालियर, सोनागिर जी, गोलाकोट, पचराई, ललितपुर, देवगढ़ थूवोन, अशोक नगर, गुना, बजरंगगढ़, चांदखेड़ी, झालरापाटन, केशौरायपाटन की यात्रा करेगा। 6 दिवसीय यात्रा के लिए दल जयपुर से प्रातः रवाना होकर 20 अगस्त रात्रि को जयपुर लौटेगा।

यात्री दल में यह समाजजन हैं शामिल

इस यात्री दल में संघ के मुख्य सदस्य पीसी जैन (सी-स्कीम), आरके सरला जैन, अभिनंदन पुष्पा जैन, मुनेंद्र ज्योति जैन, महावीर मंजू जैन सेवावाले, नीरज अंजू सेठी, वीरेंद्र प्रेम कासलीवाल, वीरेंद्र सुनीला वोहरा, महेंद्र विमला जैन (संघपति) शामिल हैं। इससे पूर्व भी जैन मैत्री संघ ने धार्मिक यात्राओं के आयोजन किए हैं।