दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद युवा प्रकोष्ठ ने सकल दिगंबर जैन समाज, गुवाहाटी के सभी समाजजनों को इस बारे में सूचित किया है।
प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने समग्र जैन समाज से निवेदन किया है कि जैनधर्म के अनुसार भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के पश्चात् उसी दिन शाम को गौतम गणधर के केवलज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में दिवाली मनाई जाती है।
इसलिए जैनधर्म के अनुयायियों की दिवाली एवं केवलज्ञान लक्ष्मीजी की पूजा भी मंगलवार, 25 अक्टूबर को ही होगी।




